18 अगस्त, 2021

RAJASTHAN GOVERMENT COLLEGE ADDMISSION FORM 2022 FULL PROCESS

RAJASTHAN GOVERMENT COLLEGE ADDMISSION FORM 2022

आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है. राजस्थान के सभी कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त से 31 अगस्त 2021 तक किए जा सकते हैं. इसके पश्चात प्रथम सूची का प्रकाशन 6 सितंबर 2021 को किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया नोटिफिकेशन देखें

-:ऑनलाइन प्रवेश आवेदन करने हेतु निर्देश:-

ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने से पूर्व की जाने वाली तैयारी के लिए आवश्यक दिशाननिर्देश एवं

वांछित सामग्री का विवरण निम्नानुसार है :-

1. पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो जो 6 माह से अधिक पुरानी नहीं हो(स्केन कर अपलोड करने हेतु)अथवा पहले से खीचें गये फोटो की सॉफ्ट कॉपी I

2. काले रंग के बॉल पैन से सफेद कागज पर किये गये आवेदक के पूर्ण हस्ताक्षर (स्केन कर अपलोड करने हेतु) अथवा स्केन किये गये हस्ताक्षर की सॉफ्ट कॉपी I

3. स्नातक भाग प्रथम हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थी यदि प्रवेश नीति में उललेखित नियमों के अनुसार बोनस अंक प्राप्त करने के पात्र हैं तो तत्‌संबंधी प्रमाण-पत्र (स्केन कर अपलोड करने हेतु)अथवा इसकी सॉफ्ट कॉपी | खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, पर्वतारोहण, शिलारोहण एवं वालक्लाइम्बिंग, रोवर रेंजर /स्काउटगाइड आदि सह शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित नियम 6.7.1 से 6.7.10 में वर्णित लाभों में से किसी एक का लाभ (जो अधिकतम हो) आवेदक को देय होगा, अत: अधिकतम बोनस संबंधी प्रमाण पत्र को अपलोड किया जावे।

आवेदक बोनस अंक प्राप्त करने हेतु प्रमाण पत्र को अपलोड किये जाने से पूर्व यह सुनिश्चित कर ले कि प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी इसे जारी करने के लिए अधिकृत है।

नोट:- जिन प्रमाण पत्रों में जारी करने वाले अधिकारी के हस्ताक्षर प्रमाण पत्र के पीछे किये हुए हैं वे प्रमाण पत्र को दोनो तरफ से स्केन कर (आगे व पीछे) एक ही फाइल के रूप में बना कर  अपलोड करें 

4. आवेदन भरने की शुरूआत करने से पूर्व अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि निम्नांकित दस्तावेज / सूचनाएं उनके पास है :-

(a) अर्कारी परीक्षा (प्रथम वर्ष के लिए XII) उत्तीर्ण करने का वर्ष एवं रोल नं.।

(b) जिस मोबाईल नं. पर प्रवेश संबंधी सूचना चाहते हैं उस मोबाईल के नम्बर (स्वयं या परिवार सदस्य का, अन्य किसी का नहीं) |

(c) आधार नम्बर अथवा आधार पंजीयन संख्या |

(d) ई-मेल आईडी, वोटर आईडी। (अभ्यर्थी स्वयं की ई-मेल आई.डी. आवश्यक रूप से बनवाये, सूचना इसी पर प्रेषित की जावेगी )

(e) सैकण्डरी की अंकतालिका              

(f) सीनियर सैकण्डरी / अर्हकारी परीक्षा की अंकतालिका |

नोट:-वर्ष 2019 से पूर्व के वर्षों में उर्त्तीण महिला आवेदकों व वर्ष 2019 के पश्चात राजस्थान बोर्ड के अतिरिक्त अन्य सभी बोर्ड से परीक्षा उर्त्तीर्ण करने वाले आवेदकों को, जो स्नातक भाग प्रथम में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनको अंकतालिका की स्कैन प्रति अपलोड करनी होगी।

(g) अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग (चिकनी परत को छोड़कर) के अभ्यर्थी के लिए जाति प्रमाण पत्र तथा आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए आय व परिसम्पति प्रमाण पत्र। (स्केन कर अपलोड करने हेतु)

नोट:- ओ.बी.सी. / एम.बी.सी. क्रिमीलेयर में नहीं होने संबंधी प्रमाण-पत्र एक वर्ष के लिए मान्य है। (प्रवेश नीति के बिंदु संख्या 6.1.5 का अध्ययन करें) 

(h) बोनस लाभ हेतु अधिकृत प्रमाणपत्र/कश्मीरी घाटी विस्थापित और कश्मीरी पंडित / कश्मीरी हिन्दू परिवार (गैर विस्थापित) या आसाम मूल निवासी होने पर संबद्ध प्रमाणपत्र /प्रतिरक्षा सेवाकर्मी वार्ड होने पर तत्संबंधी प्रमाणपत्र

(i)  यदि आप स्नातक भाग प्रथम में प्रवेश ले रहे हैं तो ऐच्छिक विषय के लिए संबंधित महाविद्यालय में उपलब्ध विषय एवं विषय संयोजन का अध्ययन कर चयन करें ।

(j)  माता / पिता / संरक्षक का मोबाइल नं. व लैन्डलाइन फोन नं. की जानकारी |

(k). पिता/संरक्षक की वार्षिक आय की जानकारी।  

(l) यदि आपका बैंक में खाता है तो खाता संख्या, बैंक का नाम, शाखा का नाम व आईएफएससी कोड साथ रखें । यदि आपका बैंक में खाता नहीं है तो उस बैंक खाते का विवरण लेकर जाए जिसमे शुल्क वापसी चाहते है |

5. अभ्यर्थी जिस महाविद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है उसे उसी महाविद्यालय के पेज लिंक से प्रवेश फॉर्म भरना होगा ।


ONLIEN APPLY CLIK HERE-https://dceapp.rajasthan.gov.in/


ऑनलाइन फार्म भरने हेतु स्टेपवाईज (Stepwise) निर्देश 

स्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन हेतु address bar में  http://www.hte.rajasthan.gov.in टाइप करे  इससे आपको उच्च  एवं तकनीकी शिक्षा  के वेब पोर्टल  का वेब पेज दिखाई देगा 


1. प्रवेश  हेतु Admissions बटन पर क्लिक कर एवं Department of College Education का चयन करे 



2. इसमें  Admissions 2021-22 में  आपके मार्ग निर्देशार्थ  सामग्री उपलध है I आवेदन करने हेतु Click for online
Admission
पर क्लिक  करे 



3. इसके बाद SSO login पेज खुलेगा जिस पर SSO Id, Password एवं Captcha Code डालने पर के बाद Login करे 




4.Rajasthan Single Sign-On (SSO) Government of Rajasthan
के इस वेब पेज पर Citizen Apps (G2C) पर क्लिक करे  I


4. इस पर बने आइकॉन में  से DCE APP पर क्लिक करे 




5. इस वेब पेज के दािहनी ओर Online Admission in UG Courses के 0बदु सं1या 3 Click here for Admission Forms पर क्लिक करे 





6. इस वेब पेज पर जिस  महािवालय में आप आवेदन करना चाहते है उसका चयन करना होगा 
चयन करे  सुविधा  हेतु District का नाम चुने 



7. इसके बाद महाविधालय  चुन ले 



8. यदि आवेदक ने राजस्तान बोर्ड से वर्ष 2019,2020,2021 में अर्हकारी परीक्षा उत्तीर्ण की है तो RAJASTHAN BOARD क्लिक करें  सी.बी.एस.ई से अर्हकारी परीक्षा उत्तीर्ण की है तो CBSE BOARD क्लिक करे उपर्युक्त डो प्रकार के बोर्ड के अतिरिक्त या , 2019, 2020, 2021 के अतिरिक्त वर्ष से अर्ह्रकारी परीक्षा (प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए XII )  उत्तीर्ण की है , तो ''OTHER'' पर  क्लिक करें 

9.यदि आवेदक राजस्थान बोर्ड से 2019 से 2021 तक उत्तीर्ण है तो उसे क्लिक करने के उपरान्त  उत्तीर्ण परीक्षा का रोल नं,, आवेदक के नाम व पिता के नाम का प्रथम अक्षर(बारहवीं कक्षा की अंकतालिका के अनुसार) तथा उत्तीर्ण परीक्षा का वर्ष अंकित करना होगा। फिर “GET  DETAILS पर क्लिक करने पर बोर्ड से प्राप्त डाटा से स्वतः ही पूर्तियां हो जावेंगी व जो सूचनायें स्वतः नहीं भरती है, आवेदक को भरनी होगी।




नोटः- अभ्यर्थी बोर्ड से प्राप्त डाटा की जांच कर लें। गलत सूचना हो तो पुनः Basic Details Of Qualifying Exam में उपलब्ध विकल्प “OTHER का चयन कर सही सूचना भर कर फार्म सबमिट करें।

10. "OTHER" वर्ग के आवेदकों को “Personal details में अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, ईमेल, मोबाइल नं व जाति आदि से संबधित समस्त सूचनाएं भरनी होगी।



11."Address Details" के तहत राजस्थान के मूल निवासी होने पर YES क्लिक करें तथा राजस्थान के बाहर के मूल निवासी होने पर NO क्लिक करें। इसके उपरान्त अपना वर्तमान पता तथा स्थाई पता भरें। यदि वे दोनों एड्रेस समान हो तो वर्तमान पता भरने के बाद को COPY को क्लिक करें जिससे Permanent Address स्वत: ही भर जावेगा।





12.यदि आवेदक बोनस अंक हेतु आवेदन करता है तो YES पर क्लिक करना होगा इसके उपरान्त बोनस अंक के विभिन्‍न बिन्दुओं में से लागू होने वाले बिन्दू पर क्लिक करना


13."Details Of last Qualifying Exam" वाले कॉलम में आवेदक को XII की परीक्षा का विवरण देना होगा। किन्तु राजस्थान बोर्ड के आवेदक अभ्यर्थियो का वर्ष 2019 से 2021 तक का XII का विवरण स्वतः भर जावेगा व अन्य(OTHER) चयन करने वाले आवेदकों को यह विवरण स्वयं भरना होगा।


14.इस कॉलम में आवेदक जिस कक्षा में प्रवेश लेना चाहता है उस कक्षा को 5९॥०० करना होगा तथा इसी स्थान पर आवेदक को संबंधित राजकीय महाविद्यालय चयनित हुआ प्राप्त होगा, जिस महाविद्यालय के लिए आवेदक ने यह आवेदन भरना प्रारम्भ किया था।




15. इस कॉलम में ऐच्छिक विषय का चयन करना होगा। ऐच्छिक विषय के चयन हेतु प्रत्येक ग्रुप में से एक विषय का चयन करना होगा | कुल तीन विषयों को टिक कर सकता  है। आवेदक द्वारा चयनित तीनों विषयों का संयोजन आवेदक को इसी कॉलम के नीचे बना हुआ दिखाई देगा। इस प्रक्रिया के द्वारा आवेदक 5 विषय समूह (संयोजन) को प्राथमिकता अनुसार चयनित करें| इसमें अनिवार्य विषय सम्बंधित विश्वविद्यालय अनुसार स्वतः भरे हुए आयेंगे।



16. इस कॉलम के अन्तर्गत माता-पिता »संरक्षक से संबंधित जानकारियां, छात्र द्वारा चयनित की जाने वाली गतिविधियां, पार्किंग सुविधा एवं बैंक खाते से संबंधित जानकारियां भरी जानी होंगी ।


17. "Attachment" के तहत आवेदक को फोटो, हस्ताक्षर, बोनस अंक व आरक्षित श्रेणी का लाभ लेने हेतुप्रमाण पत्र (यदि लागू हो ), बैंक की पास-बुक के मुख्य पृष्ठ की प्रति अपलोड करने होंगे | इसके अतिरिक्त राजस्थान बोर्ड (2019, 2020, 2021), “अन्यप्रकार से आवेदन भरने वाले आवेदकों को XII/अर्हकारी परीक्षा की अंकतालिका व जाति प्रमाण पत्र अपलोड करनी होगी। ध्यान रहे कि दस्तावेज सिर्फ JPG/JPEG फार्मेट में ही अपलोड किए जा सकेंगे। 


18. ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र में तारांकित बिन्दुओं को अनिवार्य रूप से भरना होगा। इसके बिना आवेदन “SUBMITनहीं होगा। यदि त्रुटिवश कोई आवश्यक सूचना भरनी रह गई है तो “SUBMITकरने पर इनकी सूची आपको आवेदन फॉर्म के प्रारम्भ में दिखाई देगी | आप इन्हें भर कर आवेदन “SUBMIT" करें । 
गलत सूचना भरने तथा गलत दस्तावेज अपलोड करने पर आवेदक का फार्म निरस्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी

2 टिप्‍पणियां:

उतर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2022 FULL PROCESS

   राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा निम्नलिखित उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाएँ संचालित की जा ...