12 अगस्त, 2022

बीज मिनिकिट

 

उद्देश्य
  • कमजोर वर्ग के कृषकों को मिनिकिट के माध्‍यम से बीज की उपलब्धता।
  • मिनिकिट के आयोजन से विभिन्न जलवायु क्षेत्रों के लिए फसल की उपज एवं गुणवत्‍ता के आधार पर किस्म चयन में सहायता।
पात्रता
  • मिनिकिट वितरण में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, लघु एवं सीमान्त तथा गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले कृषकों को प्राथमिकता।
  • लागत का 10 प्रतिशत टोकन मनी के रूप में कृषक से वसूल कर मिनिकिट वितरण।
  • मिनिकिट महिला के नाम से दिये जाते है, चाहे भूमि महिला के पति/पिता/ससुर के नाम से हो।
  • एक महिला को मिनिकिट का एक ही पैकेट दिया जायेगा।
  • एक ही कृषक परिवार की अलग-अलग कृषक महिला सदस्य के नाम से मिनिकिट नहीं दिये जाते है।
  • सिंचाई की सुविधा वाले कृषकों को प्राथमिकता ।
आवेदन प्रक्रिया
  • अपने क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक से संपर्क करें।
  • पात्र महिलाओं की सूची कृषि पर्यवेक्षक द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श कर बनाई जाती है।
  • लक्ष्य से 3 गुना अधिक महिलाओं की सूची बनाकर महिलाओं का चयन लाटरी पद्धति से किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उतर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2022 FULL PROCESS

   राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा निम्नलिखित उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाएँ संचालित की जा ...