12 अगस्त, 2022

फव्वारा सैट योजना

 

उद्देश्य
  • फव्वारा से 30 से 40 प्रतिशत ज्यादा क्षेत्र में सिंचाई संभव
  •  उबड़ - खाबड़ खेत में भी सिंचाई आसान
अनुदान
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन के अंतर्गत विभिन्न व्यास के पाईप की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में निर्धारित कीमत का लघु व सीमान्त कृषकों को 60 प्रतिशत एवं अन्य कृषको को 50 प्रतिशत जो भी कम हो, अनुदान देय है।
पात्रता
  • कृषक के स्वयं के नाम जमीन हो
  • फव्वारा सिंचाई पर पुन: 07 वर्षो उपरान्‍त लाभान्वित किया जा सकेगा।
आवेदन प्रक्रिया
  • कृषक नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर आवेदन करा सकेगा।
  • आवेदक आवेदन पत्र ऑन-लाईन जमा किये जानें की प्राप्ति रसीद ऑन-लाईन ही प्राप्त कर सकेगा।
  • आवेदन पत्र के साथ आवश्‍यक दस्तावेज- आधार कार्ड / जनाधार कार्ड, जमाबंदी की नकल (छः माह से अधिक पुरानी नही हो)
अन्य महत्वपूर्ण बिन्दु
  • फव्वारा संयंत्र का क्रय प्रशासनिक स्वीकृति के उपरान्त उघान विभाग के द्वारा पंजीकृत निर्माता / उनके वितरक से ही की जावे।
  • फव्वारा संयंत्र खरीदने के बाद विभाग के द्वारा सत्यापन किया जायेगा।
  • अनुदान राशि सीधे कृषक के खाते में जमा होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उतर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2022 FULL PROCESS

   राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा निम्नलिखित उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाएँ संचालित की जा ...