12 अगस्त, 2022

फसल प्रदर्शन

 

  1. क्या कृषि विभाग द्वारा फसल प्रदर्शनों पर अनुदान दिया जाता है ?

    कृषि विभाग द्वारा रबी व खरीफ में होने वाली विभिन्न फसलों के प्रदर्शनों पर अनुदान दिया जाता है।

  2. तिलहनी फसलों पर किस योजना में अनुदान दिया जा रहा है ?

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन&तिलहन के अन्तर्गत मूंगफली] सोयाबीन] तिल] अरण्डी] सरसों व अलसी की फसलों पर आयोजित होने वाले फसल प्रदर्शनों पर कुल लागत के 50 प्रतिशत अनुदान (फसलवार निर्धारित सीमा तक) पर कृषि आदान उपलब्ध करवाए जाते है।

  3. दलहनी फसलों पर किस योजना में अनुदान दिया जा रहा है ?

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन&दलहन के अन्तर्गत मोठ] मूंग] उड़द व चना की फसलों पर आयोजित होने वाले फसल प्रदर्शनों के कृषि आदान फसलवार निर्धारित सीमा तक शत&प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाते है।

  4. कपास की फसल पर किस योजना में अनुदान दिया जा रहा है ?

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन&वाणिज्यक फसल के अन्तर्गत कपास की फसल के आयोजित होने वाले फसल प्रदर्शनों के कृषि आदान निर्धारित सीमा तक शत&प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाते है।

  5. मक्का व जौ फसलों पर किस योजना में अनुदान दिया जा रहा है ?

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन&मोटा अनाज के अन्तर्गत मक्का व जौ की फसलों पर आयोजित होने वाले फसल प्रदर्शनों के कृषि आदान फसलवार निर्धारित सीमा तक शत&प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाते है।

  6. बाजरा व ज्वार फसलों पर किस योजना में अनुदान दिया जा रहा है ?

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन&न्यूट्री सीरियल के अन्तर्गत बाजरा व ज्वार की फसलों पर आयोजित होने वाले फसल प्रदर्शनों के कृषि आदान फसलवार निर्धारित सीमा तक शत&प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाते है।

  7. गेहॅू की फसल पर किस योजना में अनुदान दिया जा रहा है ?

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन&गेहॅू के अन्तर्गत गेहॅू की फसल पर आयोजित होने वाले फसल प्रदर्शनों के कृषि आदान फसलवार निर्धारित सीमा तक शत-प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाते है।

  8. क्या नीम] जोजोबा व जैतून के पौध रोपण के लिए अनुदान देय है ?

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन&वृक्ष जनित तिलहन के अन्तर्गत नीम] जोजोबा व जैतून के पौध रोपण के लिए फसलवार तथा फसल की आयुवार अलग-अलग अनुदान देय है।

  9. फसल प्रदर्शन पर अनुदान लेने हेतु किससे सर्म्पक करें ?

    फसल प्रदर्शन पर अनुदान लेने हेतु सीजन पूर्व अपने क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक@सहायक कृषि अधिकारी@सहायक निदेशक कृषि@उप निदेशक कृषि से सर्म्पक करें।

  10. फसल प्रदर्शन पर अनुदान हेतु किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता है ?

    फसल प्रदर्शन आवेदन के साथ आधार कार्ड@जन आधार कार्ड की छाया प्रति तथा जमा बन्दी की नकल (छः माह से अधिक पुरानी नहीं हो) की आवश्यकता होती है।


उदेद्श्य
  • फसल उत्पादन की उन्‍नत विधियों एवं नवीनतम तकनीकी किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषक के खेत पर प्रदर्शन का आयोजन।
अनुदान
  • विभिन्न फसलों के फसल प्रदर्शन आयोजन हेतु निम्नानुसार अनुदान देय हैः
 प्रदर्शन कार्यक्रमप्रदर्शन पर देय अनुदान
 तिलहनी फसलें (खरीफ मौसम)आदानों के वास्तविक व्यय का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम
1मूंगफली10000 रूपये
2सोयाबीन6000 रूपये
3तिल1800 रूपये
4अरण्डी3000 रूपये
5रबी मौसम: सरसों एवं अलसी3000 रूपये
6तारामीरा2090 रूपये
7सरसों एवं मधुमंखी पालन5000 रूपये
आदानों के वास्तविक व्यय का 100 प्रतिशत अथवा अधिकतम
8गेंहू7500 रूपये
9खरीफ दलहन7500 रूपये
10चना 9000 रूपये
11मक्का5000 रूपये
12जौ6000 रूपये
13ज्वार3670 रूपये
14बाजरा3600 रूपये
15नाॅन बी टी काॅटन7000 रूपये
16बी टी काॅटन3800 रूपये
17ग्वार6110 रूपये
पात्रता
  • ऐसे कृषक जो विभा‍गीय सिफारिशें अपना सकें तथा आवश्यकता होने पर मापदण्ड के अनुसार देय सहायता राशि के अतिरिक्त राशि वहन कर सकें।
  • चयनित प्रदर्शन क्षेत्र में शुष्‍क खेती प्रदर्शन के अलावा सिंचाई की सुचिधा होनी आवश्‍यक है।
  • एक कृषक परिवार के एक ही सदस्य को प्रदर्शन आवंटन किया जाएगा।
  • प्रदर्शन आयोजन सघन क्षेत्र में होगा।
  • प्रदर्शन में बीजोपचार, मिट्टी की जाँच के आधार पर ही पोषक तत्‍वों का आवश्‍यक रूप से उपयोग करना होगा।
  • एक किसान के खेत पर अधिकतम 1 हैक्‍टेयर का एक प्रदर्शन लगाया जा सकता है। 1 हैक्‍टेयर से कम क्षेत्र् सम्मिलित करने पर Pro-rata Basis पर अनुदान देय होगा।
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में प्रत्येक किसान का कम से कम 0.4 हैक्‍टेयर क्षेत्रफल होना आवश्‍यक है।
  • ऐसे कृषक जो गत तीन वर्ष में फसल प्रदर्शन कार्यक्रम में लाभान्वित नहीं हुए हों।
आवेदन प्रक्रिया
  • फसल प्रदर्शन हेतु कृषि पर्यवेक्षक द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्‍य निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक में विचार विमर्श कर पात्र कृषकों का चयन किया जायेगा।
  • पात्र कृषकों की लक्ष्य से तीन गुना अधिक सूची तैयार कर चयन लॉटरी के माध्‍यम से किया जायेगा।
आदान उपलब्‍धता
  • केवीएसएस/जीएसएस के माध्‍यम से।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उतर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2022 FULL PROCESS

   राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा निम्नलिखित उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाएँ संचालित की जा ...