12 अगस्त, 2022

फव्वारा संयंत्र योजना

 

उद्देश्य
  • सिंचाई पानी की 50-55 प्रतिशत बचत कर इसके कुशलतम उपयोग द्वारा उत्पादन में वृद्धि करना।
अनुदान
  • सामान्य कृषकों को 70 प्रतिशत एवं लघु सीमान्त अ.जा/अ.ज.जा./ महिला कृषकों को 75 प्रतिशत अनुदान देय है।
  • अधिकतम 5 हैक्टेयर क्षेत्रफल तक अनुदान देय है।
पात्रता
  • कृषक के पास कम से कम 0.2 हैक्टेयर सिंचित कृषि कार्य योग्य भूमि हो।
आवेदन प्रक्रिया
  • ई-मित्र केन्द्र पर जाकर आवेदन कर सकेगा।
  • कृषक के पास आपूर्तिकर्ता चयन का अधिकार
  • आवश्यक दस्तावेज जमाबन्दी नकल (6 माह से अधिक पुराने नहीं हो), आधार कार्ड/जनाधार कार्ड, सिंचाई स्त्रोत प्रमाण पत्र, आपूर्तिकर्ता का कोटेशन ।
अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
  • फव्वारा संयंत्र पर कृषक ने जिस वित्तीय वर्ष में आवेदन किया हो उसी वित्तीय वर्ष के सयंत्र क्रय बिल होने के स्थिति में पात्र कृषको को अनुदान देय होगा
  • भौतिक सत्यापन में निर्धारित मापदण्ड के अनुसार फव्वारा संयंत्र सही पाये जानें पर अनुदान राशि सीधे कृषक के खाते में।
वैधता
  • चालू वित्तीय वर्ष

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उतर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2022 FULL PROCESS

   राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा निम्नलिखित उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाएँ संचालित की जा ...